पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोर्टी सदस्यों का दल दिसंबर में जाएगा वेस्ट अफ्रीका

फोर्टी सदस्यों का दल दिसंबर में जाएगा वेस्ट अफ्रीका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (फोर्टी) का 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 14 से 21 दिसंबर 2014 तक वेस्ट अफ्रीका के दौरे पर जाएगा फोर्टी इंटरनेशनल बिजनेस फोरम के चेयरमैन आईसी अग्रवाल ने बताया कि दल वहां सरकारी अधिकारियों, औद्योगिक समूहों, प्रवासी भारत वासियों से विमर्श कर राजस्थान - प. अफ्रीका के मध्य व्यापारिक संभावनाएं तलाश करेगा। फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कंदोई , बीकानेर संभाग अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं महामंत्री राम अरोड़ा के अनुसार राजस्थान से निर्यात की नजर से वेस्ट अफ्रीका महत्वपूर्ण बाजार है। भारत से वेस्ट अफ्रीका को होने वाले निर्यात उत्पादों में काफी बदलाव आया है। वहां कैपिटल गुड्स की मांग काफी बढ़ रही है। इसी प्रकार दवाइयों एवं अन्य मेडिकल उत्पादों की मांग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।