पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन लाख साइकिलों की खरीद तय नहीं

तीन लाख साइकिलों की खरीद तय नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके शिक्षा विभाग में तीन लाख छात्राओं के लिए साइकिलों की खरीद अब तक तय नहीं हो सकी है। सरकार ढाई महीने में भी राज्य स्तरीय क्रय समिति का गठन नहीं कर पाई।

राज्य में स्कूलें एक जुलाई से खुल गई थीं। बजट पारित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग को 9वीं कक्षा की करीब तीन लाख छात्राओं के लिए साइकिलों की खरीद की प्रक्रिया शुरु करनी थी। विभाग में गत कई सालों से साइकिलों की खरीद हो रही है। चूंकि प्रक्रिया निदेशालय से संचालित होने के कारण राज्य स्तरीय क्रम समिति का अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा निदेशक को बनाया जाता है। लेकिन इस बार निदेशक ने विभाग के प्रमुख शासन सचिव को क्रय समिति का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

सूत्रों के अनुसार साइकिलों की मात्रा और बजट अधिक होने के कारण ऐसा किया गया है। एक साइकिल की अनुमानित कीमत तीन हजार रुपए भी आंकी जाए तो 90 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ऐसे में विभाग अब तक क्रम समिति का गठन नहीं कर सका। पता चला है कि साइकिल खरीद का मामला अब शिक्षा मंत्री के पाले में चला गया है। सरकार के स्तर पर विलंब को देखते हुए इस शिक्षा सत्र में छात्राओं को साइकिल मिलने पर संशय पैदा होने लगा है।

कैसे मिलेगी समय पर साइकिल

राज्यकी सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा की करीब तीन लाख छात्राओं को साइकिल वितरण की जाएगी। सरकार और विभाग की गति इतनी धीमी है कि सत्र शुरू हुए ढाई महीने बीत चुके हैं लेकिन क्रय समिति का गठन ही नहीं हो पाया है। इस माह में यदि समिति बनती है तो अगले माह तक टैंडर जारी होंगे। टैंडर खुलने और वर्क आर्डर जारी करने की प्रक्रिया में ही दिसंबर निकल जाएगा। ऐसे में तीन लाख साइकिलों की सप्लाई मार्च 2015 तक होनी मुश्किल है।

^साइकिलों की खरीद करने के लिए क्रय समिति का गठन होना है। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं।\\\'\\\'

औंकारसिंह, माध्यमिकशिक्षा निदेशक