पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो गुटों के लोग भिड़े, 37 घायल

दो गुटों के लोग भिड़े, 37 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर/छत्तरगढ़. छत्तरगढ़ के चक दो एसएसएम में एक ही परिवार में दो गुटों के लोग आपसी लेनदेन के कारण भिड़ पड़े। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर घातक हथियारों और पत्थरों से हमला किया जिसमें 37 लोग घायल हो गए।

छत्तरगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ अवधेश कुमार ने बताया कि चक दो एसएसएम में एक ही परिवार के सुरजाराम भाट भंवराराम भाट में गहनों के लेनदेन के कारण विवाद चल रहा था। सोमवार को सुबह दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ पड़े।
इस दौरान एक-दूसरे पर लाठी, तलवार, गंडासे पत्थरों से हमला किया। हमले में दोनों पक्षों के 37 लोग घायल हो गए जिनमें चार महिलाएं भी हैं। वारदात में लहूलुहान हुए दोनों पक्षों के 15 लोगों को पीबीएम अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों को छत्तरगढ़ में इलाज करवाया गया। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

पीबीएम अस्पताल में भर्ती सुरजाराम गुट के बूताराम ने पर्चा बयान दिए हैं। उसने आरोप लगाया है कि वह सुबह नौ बजे अपने परिजनों के साथ घर में बैठा था। इस दौरान भंवराराम भाट गुट के 39 लोग घातक हथियार लेकर घर में घुसे और हमला कर दिया। हमलावरों में महिलाएं भी थीं। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।