पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लेने का आह्वान

भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लेने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतर| डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की जयंती सोमवार को अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई। राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी की ओर से जेएनवी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. ताराचंद जाटाेल ने कहा कि नहर विभाग के अभियंताओं के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में नहर का निर्माण कर अपने जीवन को सार्थक कर दिया। संयुक्त सचिव इंजी. सैयद कासम अली ने डॉ. विश्वेश्वरैया को महान भारतीय अभियांत्रिकी का मसीहा बताया। इंजी. मोहनसिंह फगेडिया ने ‘अलटरनेटिव रिर्सोसेज एनर्जी इन राजस्थान’ विषय पर पत्रवाचन किया। अध्यक्षता इंजी. नरेश कुमार ने की।

सानिवि पीबीएम अस्पताल कैम्पस में इंजी. टी.सी.गुप्ता की अध्यक्षता में अभियंता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि इजि. आर.के.जैन इंजि.रामेश्वरलाल चौधरी ने डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्व‌ान किया। कार्यक्रम में इंजि. मुकेश गुप्ता, सुनील गहलोत, राजीव गुप्ता, एस.एन.स्वामी, गुरुतेजसिंह, विजय माथुर, अरविंद माथुर आदि ने विचार व्यक्त किए।

मरुधर इंजीनियरिंग महाविद्यालय में सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में इंजीनियर्स-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेपर प्रजेंटेशन, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, टेक्निकल कोलाज, निबंध लेखन तथा एक्स-टेंपो का आयोजन किया गया। पावर प्वांइट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में सुचेता सोनु कुमारी प्रथम, मानसा लक्ष्मी कुलदीप सोलंकी द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार क्विज में दीक्षा शेखावत, वैशाली, शागुफ्ता तरुणा प्रथम नवीन चतुर्वेदी, बृज बंधु, आनंद सिंह दीपक कुमार द्वितीय तथा वाद-विवाद में मानसा लक्ष्मी सोनम सैनी प्रथम, हर्षिता महिमा मुखी द्वितीय, टेक्निकल कोलाज में आस्था झा जयश्री प्रथम, वर्षा खत्री आंकाशा खत्री द्वितीय स्थान पर रहे। एक्स-टेंपो में शुभम् अग्रवाल प्रथम रोहन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. आर.पी.एस. जाखड़ निदेशक प्रो. मधुकर बागडिय़ा ने सर विश्वेश्वरैया के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। वहीं श्री राधा कृष्ण समिति नत्थूसर बास ने इंजीनियर-डे मनाया। समिति के अध्यक्ष पंडित आशाराम व्यास ने इंजीनियर मनीष जाखड़, प्रद्युम्न, मालमसिंह, प्रियांशु, ज्ञानप्रकाश, कैलाश एवं लक्ष्मीकांत पांडिया का सम्मान किया