पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वंदना का सुयश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बिनानीकालेज में बीकाम प्रथम भाग की छात्रा वंदना सारस्वत ने चूरू में आयोजित संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य ने बताया कि वंदना को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

पंकजलापता

बीकानेर | हरखानिया का बास देशनोक निवासी 12 वर्षीय पंकज की गुमशुदगी देशनोक थाना में दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार पंकज की माता नीतू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार फीट दो इंच कद के पंकज ने चार दिसंबर को घर से निकलते समय काली पेंट चौकड़ीदार शर्ट पहनी हुई थी।

भंवरलालगुमशुदा

बीकानेर | शिवबाड़ीनिवासी 45 वर्षीय भंवरलाल की गुमशुदगी व्यास कालोनी थाना में दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार हरिराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच फीट सात इंच कद का उसका भाई भंवर लाल 10 दिसंबर को घर से निकलते समय काली पेंट सफेद शर्ट पहने हुए था।

भंवरलाल प्रखंड अध्यक्ष

बीकानेर | विश्वहिंदू परिषद महानगर नागणेचीजी प्रखंड की कार्यकारिणी में भंवर सिंह चौधरी को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में विहिप की संपन्न हुई बैठक में चार जनवरी को स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा पर तमाम पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।

वंदना

भंवरलाल

पंकज