पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

रैली निकाल दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से मनाये जा रहे ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत गुरुवार को रैली का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक मंजू गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल रेल कर्मचारी और स्कूल छात्र-छात्राएं हाथ में ऊर्जा संरक्षण का संदेश लिखी तख्तियां लिए रेलवे कॉलोनी पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने रेल कार्मिकों और उनके परिजनों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व समझाया।