पदाधिकारियों ने शपथ ली
बीकानेर | जैनपाठशाला सभा एवं उसके द्वारा सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा, विशिष्ट अतिथि जापान प्रवासी नेमचंद खजांची इंद्रमल सुराणा थे
अतिथियों सहित नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने दीप प्रज्वलन तथा जैन पब्लिक स्कूल के नन्हे बालकों ने नमोकार मंत्र एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों नरेन्द्र कुमार कोचर, तनसुखदास बांठिया को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष कोचर ने सभा समेत सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का मनोनयन किया। महापौर चौपड़ा और अतिथियों ने अध्यक्ष के दो कार्यकाल में उनके द्वारा करा ये गये विकास कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी समिति एवं उपस्थित जन समुदाय से और अधिक सहयोग के लिये आह्वान किया।
मंच में बैठे महापौर नारायण चौपड़ा, विजय कोचर अन्य अतिथि।