- Hindi News
- व्यावसायिक कौशल क्षमता संवर्धन कार्यक्रम 19 दिसंबर से
व्यावसायिक कौशल क्षमता संवर्धन कार्यक्रम 19 दिसंबर से
व्यावसायिक कौशल क्षमता संवर्धन कार्यक्रम 19 दिसंबर से
बीकानेर | रोटरीक्लब बीकानेर मरू धरा द्वारा 19 से 21 दिसम्बर को रायला मरू धरा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश राजस्थान के 100 युवा भाग लेंगे। डिस्ट्रिक्ट रायला चेयरमेन मनोज गुप्ता के अनुसार मध्यप्रदेश राजस्थान के 50 क्लबों से बने डिस्ट्रिक्ट 3053 का रायला इस बार रोटरी क्लब बीकानेर मरू धरा करने जा रहा है। अध्यक्ष डा विनय गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम डागा पैलेस में होगा। आयोजन के को-चेयरमेन आनन्द आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत योग्यताओं और टीम निर्माण कौशल विकास करने, समय प्रबंधन वाले 6 वर्कशाप सेशन किए जाएंगे।