पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह 14 को बीकानेर आएंगे

कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह 14 को बीकानेर आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह 14 को बीकानेर आएंगे

बीकानेर | अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौधरी 14 दिसंबर को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर लाल पुरोहित ने बताया कि चौधरी वन विभाग के जयपुर रोड स्थित सभागार में जिला के तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। महामंत्री जयगोपाल जोशी ने सभी से प्रस्तावित बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।

चैंबरबंद करवाने की मांग

बीकानेर | सावधानइंडिया संस्था ने महापौर को ज्ञापन देकर पुरानी गजनेर रोड सहित शहर के सभी चैंबरों को 15 दिन में बंद करवाने की मांग की है।





चैंबर पर डाली जाने वाली लोहे की वजनी जाली के चोरी हो जाने पर रोष भी जताया है। दिनेश सिंह भदौरिया ने एक दिन पूर्व चैंबर में ऊंट का पैर फंस जाने की घटना का हवाला देते हुए सभी चैंबरों को सुरक्षा के नजरिए से शीघ्र बंद करवाना जरूरी बताया है।