डाॅ. टैस्सीटोरी समाधि स्थल विकसित हो
डाॅ. टैस्सीटोरी समाधि स्थल विकसित हो
बीकानेर | साहित्यकारोंएवं प्रबुद्धजनों का प्रतिनिधिमंडल प्रज्ञालय संस्था के साहित्यकार कमल रंगा के नेतृत्व में महापौर नारायण चौपड़ा से मिला और डा टैस्सीटोरी के समाधि स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग की। कासिम बीकानेरी ने बताया कि रंगा के नेतृत्व में मुरली मनोहर के माथुर, राजाराम स्वर्णकार, गोविंद नारायण राजपुरोहित, लालचंद जै दिया, नरपत सिंह सांखला ने महापौर से इटली के उदीने और बीकानेर को जुड़वा शहर बनाने की मुहिम को गति प्रदान करने की भी मांग की। महापौर ने मांगों के प्रति आश्वासन दिया।
रंगीलास्मृति शतरंज प्रतियोगिता 26 से
बीकानेर | ‘आठवींस्व.झंवरलाल व्यास रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता - 2014’ दिनांक 26 से 28 दिसम्बर के मध्य स्थानीय नालन्दा पब्लिक स्कूल, नत्थूसर गेट के बाहर, मे खेली जाएगी। फाउण्डेशन के सचिव एड.जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में खेली जायेगी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन फॅार्म 13 दिसंबर से ‘रंगीला फाउण्डेशन’ के आचार्यों चैक स्थित कार्यालय तथा नालन्दा पब्लिक स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
कुरानख्वानीआज
बीकानेर | गुलाबपीर चौक मोहल्ला व्यापारियान में शुक्रवार को बाद नमाज ईशा चेहलुम शोहदा करबला सवा लाख दरुदे पाक कुरआन ख्वानी का आयोजन किया जाएगा।
नफीस अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के सभी ओल मा हाफिज, इमाम मदरसा शामिल होंगे।