छप्पन भोग लगाया प्राण प्रतिष्ठा आज
बीकानेर | गुरुकृपा सत्संग मंडल की ओर से शास्त्री नगर में मिचवाणी उत्सव (छप्पन भोग) का आयोजन किया। मंडल के प्रेम खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में त्रिवेणी धाम के नारायणदास महाराज और लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता संवित् सोमगिरिजी महाराज के सान्निध्य में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार को कोटगेट थाने के पीछे वाली गली में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
त्रिवेणी धाम के नारायणदास महाराज के दर्शन करते श्रद्धालु।