बीकानेर सर्राफा बाजार आज रहेगा बंद
बीकानेर | दोलाख रुपए की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ स्वर्ण कारीगरों, व्यापारियों ने बंद की घोषणा की है। बीकानेर सर्राफा समिति के अध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी ने बताया कि सरकार की यह घोषणा आधारहीन है। सर्राफा व्यापारियों द्वारा इसका पुर जोर विरोध है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पूरे दिन बाजार बंद रखा जाएगा। वहीं दोपहर एक बजे सर्राफा व्यापारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपेंगे।