पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्राओं में हुआ साइकिल का वितरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | तेलीवाड़ास्थित राजकीय नव उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर अशोक आचार्य एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद दिनेश उपाध्याय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओम नारायण पुरोहित ने की। छात्राओं को संबोधित करते हुए अशोक आचार्य ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से साइकिल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। ताकि बालिकाएं ज्यादा से ज्यादा शिक्षा की ओर प्रेरित हो सके। डॉ. ओम नारायण ने स्कूल में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नौवीं कक्षा की छात्राओं में साइकिल का वितरण हुआ। कार्यक्रम में सरिता डूडी, नगेंद्र शर्मा सहित स्कूल के कई स्टाफ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...