पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 को
बीकानेर | पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 48वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर पंडित उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। मंच के बीकानेर जिला अध्यक्ष अरविंद उभा ने बताया कि सुबह नौ बजे आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता पंडित परमानंद ओझा होंगे। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बांठिया के नेतृत्व में कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।