पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्मशान भूमि के लिए किया प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | नाथकालबेलिया समाज के लोगों ने मंगलवार को जन किसान पंचायत के जयनारायण व्यास के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष श्मशान भूमि आबंटित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पूर्व जिले से आए नाथ कालबेलिया समाज के लोगों की बैठक कर्मचारी मैदान पर हुई जिसमें श्मशान भूमि आबंटित करवाने को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में सोहनलाल, मीठू नाथ, भारत नाथ, हड़मान नाथ, शिव नाथ, गोरख नाथ, भगवान नाथ, गोप नाथ, घमा नाथ, महबूब नाथ, रेवंत नाथ, श्रवण नाथ, वजीन नाथ , जगदीश नाथ, जेठ नाथ, अंग्रेज नाथ, मुन्ना नाथ आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...