पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • महापौर मिले नहीं, कांग्रेसी पार्षद धरने पर बैठे

महापौर मिले नहीं, कांग्रेसी पार्षद धरने पर बैठे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेरशहर के वार्ड 46 से 48 वार्ड 53 में पिछले एक माह से सीवरेज जाम होने के कारण लोग परेशान है। मंगलवार को वार्ड पार्षद मोहम्मद समीउल्लाह नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्ड के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। यहां पर नगर निगम अधिकारियों को अवगत करवाया तो अधिकारियों ने अपनी असमर्थता जताते हुए किनारा कर लिया। इस पर वार्ड पार्षद नेता प्रतिपक्ष सहित लोग नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा से मिलने गए तो वे अपने कार्यालय में नहीं मिले। मोबाइल फोन पर संपर्क कर बात की तो उन्होंने कार्यालय नहीं आने से मना कर दिया और लोगों की समस्या भी नहीं सुनी। इससे आक्रोशित नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार, वार्ड पार्षद मोहम्मद समीउल्लाह सहित बड़ी संख्या में लोग नगर निगम में महापौर कार्यालय के आगे ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों के आक्रोश को बढ़ता देख नगर निगम के आयुक्त नारायण लाल मीना ने करीब दो घंटे बाद वार्ता के लिए बुलाया और समस्या का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। इस पर सभी प्रदर्शनकारी सीवरेज की सफाई शीघ्र शुरू करवाने की मांग करने लगे। इस पर आयुक्त मीना ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाया और कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए तो लोग शांत हुए। इस अवसर पर शहाबुद्दीन, मनोज कुमार, यशपालसिंह, यूनुस अली, अख्तर कलीम, इमरान, बजरंग, फैजू खां सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित थे।

नगर निगम में महापौर कक्ष के आगे धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद।

खबरें और भी हैं...