मोहम्मद बने संयोजक
बीकानेर | सर्वसमाज सेवा समिति का गठन मंगलवार को किया गया। समिति का संयोजक मोहम्मद रमजान रंगरेज को बनाया गया। मोहम्मद रमजान ने बताया कि समिति मे सभी धर्मों के लोगों काे शामिल किया जाएगा। समिति का मुख्य उद्देश्य सभी धर्मों के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाना, समाज में फैली कुरीतियों को हटाने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने, पेंशन सहित अन्य सरकारी सहायता के लिए प्रयास करना, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान के लिए समारोह आयोजित करवाना है।