साहित्यिक सांस्कृतिक समारोह 12 फरवरी से
बीकानेर | श्रीजुबिली नागरी भंडार ट्रस्ट संस्था के 109वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय संगीत नृत्य एवं काव्यात्मक प्रस्तुति सांस्कृतिक साहित्यिक समारोह 2016 शुक्रवार से संस्था सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका डॉ. मुरारी शर्मा होंगे। संस्था के मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि पहले दिन संगीत भारती के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। नव काव्य की प्रस्तुति उर्दू, हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के शायर एवं कवि देंगे।
कार्यक्रम में संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों कवियों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।