बिजली बंद : मेंटिनेस के चलते आज पांच घंटे का पावर कट
बीकानेर | मेंटिनेसके चलते आज पांच घंटे तक का पावर कट रहेगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिवबाड़ी गांव, आंबेडकर कॉलोनी, चांद नगर, मोदी डेयरी, कैमल फार्म, सुबह ़10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पुरानी गिन्नानी, पुलिस लाइन चौराहा, मावा भंडार, माताजी का चौक, केसर-देसर कुआं, किसन पैलेस, आंबेडकर कॉलोनी, जयपुर रोड बाइपास, रायसर गांव तथा सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक गंगाशहर रोड, घड़सीसर, इन्द्रा चौक, पांच नंबर रोड चौधरी कॉलोनी, चौपड़ी बाड़ी आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।