बीकानेर के आकाश में 24 घंटे उड़ते रहे लड़ाकू विमान
डिफेंस कोरसपोंडेंट | बीकानेर
बीते24 घंटे तक बीकानेर के आकाश में गर्जना के साथ मंडराते लड़ाकू विमान शहरवासियों के लिए कौतुहल का विषय बने रहे। भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट 2016 की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
पोकरण की चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में 18 मार्च हो होने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसैनिक अपने आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ वीरता का प्रदर्शन करेंगे। इस अभ्यास का फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास 15 मार्च को होगा। तैयारी के चलते लड़ाकू विमान जोधपुर, नाल, जैसलमेर के एयरबेस से उड़ान भर रहे हैं और फायरिंग रेंज में काल्पनिक ठिकानों पर बमबारी कर रहे हैं।
सोमवार सुबह सात बजे से लेकर मंगलवार सुबह तक लड़ाकू विमान बीकानेर के आकाश में मंडराते रहे। एक के बाद एक लगातार तेज गर्जना के साथ कभी नीचे तो कभी ऊंचाइयों को छूते हुए लोगों ने इन विमानों को छतों पर खड़े होकर देखा। युद्धाभ्यास को देखने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर भी 18 मार्च को चांधन फायरिंग रेंज पहुंच सकते हैं।
बीकानेर के आकाश में उड़ता लड़ाकू विमान
युद्धाभ्यास में यह
विमान शामिल
सुखोई30, मिराज 2000, जगुआर, मिग 21, वायुसेना के हेलीकॉप्टर, यूएवी और उच्च तकनीक के अन्य हथियार उपकरण अपनी क्षमता का परिचय देंगे। इसके अलावा परिवहन विमान एएन 32, एमब्रेयर और आईएस 76, आईएल 78, सी 130 भी शामिल है।