पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायतीराज के शिक्षकों को मिलेगा रुका वेतन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पंचायतीराजके शिक्षकों को रुका हुआ वेतन मिलेगा। वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव बजट ने चार अरब उनतालीस करोड़ तिरासी लाख तीस हजार रुपए ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के पीडी खाते में स्थानांतरित किए है। यह राशि पंचायतीराज के शिक्षकों कार्मिकों के जनवरी और फरवरी के वेतन और वेतन संबंधित एरियर के लिए दी गई है। अन्य कार्य के लिए इस राशि से भुगतान नहीं किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पंचायतीराज के शिक्षकों को कोषालय से वेतन मिलना प्रारंभ होते ही बीईईओ इस राशि का चैक से आहरण नहीं कर सकेंगे। कोषालय से वेतन मिलना प्रारंभ होने पर पंचायतीराज के शिक्षकों की एसआई और जीपीएफ की कटौती राशि नियमित सही खाते में जमा हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...