बीकानेर | नईदिल्ली के जेएनयू विश्वविद्यालय में घटे घटनाक्रम को
बीकानेर | नईदिल्ली के जेएनयू विश्वविद्यालय में घटे घटनाक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बीकानेर इकाई ने सदर थाने में परिवाद देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सदर थाना पहुंचे एक शिष्टमंडल की ओर से दिए परिवाद में आरोप लगाया है कि नौ फरवरी को जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उसके साथियों ने एक आतंकवादी की बरसी का आयोजन किया था। उसे शहीद बताकर महिमामंडन किया, जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। छात्रों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए। शिष्टमंडल में रणवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह सहारण, सावन, पंकज गहलोत, भीष्म शर्मा, कमांडेंट सुभाष जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का परिवाद दिया