पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर | सूर्यसप्तमी महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सूर्य

बीकानेर | सूर्यसप्तमी महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सूर्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सूर्यसप्तमी महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सूर्य सप्तमी की पूर्व संध्या पर युवाओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम प्रभारी ऋतु शर्मा ने बताया कि रैली रागड़ी चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए सूर्य भगवान मंदिर पर संपन्न हुई। यहां 17 दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सूर्य सप्तमी पर बुटुक सम्मान किया जाएगा। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित मोबाइल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 15 के परिणाम की घोषणा की गई साथ ही बैठक में सूर्य सप्तमी 16 के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। महासचिव तपन के शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 220 लोगों ने भाग लिया था। 32 के नाम पुरस्कृत करने के लिए घोषित किए गए हैं। बी एल भोजक ने रथ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था रखनेे का आह्वान किया है।

वाहन रैली निकाली, सूर्य सप्तमी आज

खबरें और भी हैं...