बीकानेर | महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारा पर शनिवार को
बीकानेर | महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारा पर शनिवार को आवारा कुत्तों ने एक गर्भवती मादा चिंकारा हिरण को घायल कर दिया। इस दौरान वहां पर उपस्थित विश्वविद्यालय के डॉ.अनिल कुमार दुलार, डॉ. प्रभु दान चारण, शोधार्थी महेंद्रसिंह, करणी सिंह, प्रतीक राखेचा और राकेश खीचड़ ने आवारा कुत्तों के चंगुल से चिंकारा मादा हिरण को छुड़ाया। बाद में उपवन संरक्षण वन्यजीव रामनिवास कुमावत को सूचना दी तो उन्होंने एंबुलेंस भेजी जिससे घायल मादा चिंकारा हिरण को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पर उपचार के बाद हिरण को जंतुआलय के सुपुर्द कर दिया गया।
आवारा कुत्तों से घायल मादा चिंकारा को बचाया