बीकानेर | इंटककी प्रदेश कार्यकारिणी में रमेश व्यास को सेक्रेटरी
बीकानेर | इंटककी प्रदेश कार्यकारिणी में रमेश व्यास को सेक्रेटरी जनरल बनाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इंटक राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष डा जी संजीव रेड्डी की स्वीकृति से राजस्थान इंटक के अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बीकानेर के व्यास को प्रदेश सेक्रेटरी जनरल पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से संभाग कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इंटक नेताओं ने कार्यालय में व्यास को शुभ कामनाएं दी। कार्यकारिणी में बीकानेर के हेमंत किराड़ू, शिवनारायण पुरोहित, अशोक पुरोहित, महेंद्र देवड़ा को विभिन्न पदों का दायित्व दिया गया है।
रमेश व्यास प्रदेश सेक्रेट्री जनरल बने