स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर
बीकानेर | राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड, मंडल मुख्यालय, बीकानेर द्वारा पालनहार योग्यता के बालक बालिकाओं के लिए स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 से 15 फरवरी तक मंडल प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर पर किया जा रहा है। शनिवार को शिविर में मंडल मुख्यालय द्वारा स्काउट गाइड पोशाक वितरण मुख्य अतिथि एल डी तंवर उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग के सान्निध्य में हुआ। तंवर ने कहा कि स्काउट गाइड कौशल जीवन में आने वाली चुनौतियों से लडऩे के लिए सक्षम बनाता है अध्यक्षता मंडल सचिव राजेंद्र जोशी ने की। जोशी ने कहा कि ऐसे शिविर बालक बालिकाओं को जीवन की सकारात्मकता ओर अग्रसर करते है। सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने स्काउट गाइड को निरंतर इस सहशैक्षिक गतिविधि से जुडे़ रहने की बात कही। मागी लाल, रणजीत सिंह शेखावत, मोहम्मद मंशा, भागीरथ आकद उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को स्काउट के इतिहास, प्राथमिक उपचार, रस्सियां, गांठें आदि के बारे मे बताया जा रहा है। शिविर में राउमावि अजीतमाना, राउमावि देसलसर, रा मावि देवीकुंड सागर, गोपेश्वर विद्यापीठ मावि, संत खेतेश्वर एज्यूकेशन सोसायटी, राउप्रावि जोगियासर आदि संस्थानों के 33 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं।
कठिनाइयों से लड़ना सिखाता है स्काउट गाइड कौशल