पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो समुदाय के लोगों में पथराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कोतवालीपुलिस थाना क्षेत्र में छीपों की मस्जिद के पीछे दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से पथराव हुआ जिसमें लोगों को चोटें आईं। सीओ सिटी ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि शुक्रवार को एक समुदाय के लोगों की शादी थी। छींपों की मस्जिद के पीछे बारात जा रही थीं। वहां दूसरे समुदाय के लोगों की बारातियों से बोलचाल हो गई। शनिवार को मस्जिद के पीछे विवाह समारोह चल रहा था। शेष| पेज 6

दोसमुदाय...

इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों में शुक्रवार की बात पर फिर अनबन हो गई। सायंकाल बाद एक समुदाय के लोग इकट्ठा होकर वहां पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों में झगड़ा हुआ और फिर पथराव शुरू हो गया। पथराव में दोनों तरह के लोगों को चोटें आईं जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान वहां खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। इत्तला मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएसी बुला ली गई। संभागीय आयुक्त सुवालाल, आईजी डॉ. गिर्राज मीना, कलेक्टर पूनम, एसपी डॉ. अमनदीपसिंह कपूर अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां इकट्ठा हुए दोनों समुदाय के लोगों को हटाया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। भाजपा के मोहन सुराणा, जेठानंद, गिरिराज जोशी, किशोर आचार्य, शिवकुमार रंगा, भगवानसिंह मेड़तिया, कांग्रेस के हारुन राठाैड़, शबीर अहमद, आजम अली, जावेद पड़िहार, हाजी दाऊद, अकबर अली सहित अनेक नेता भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मौके पर पुलिस के जवान तैनात थे और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने पीबीएम हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात की।

दो समुदायों में झगड़े के बाद घटनास्थल पर पलटी टैक्सी एहतियात के लिए तैनात पुलिस कर्मी।

खबरें और भी हैं...