पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे स्टेशन पर भीड़, राजमार्ग जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर-जयपुर राजमार्ग पर शनिवार को जाम के हालात बने रहे। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही।

पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए संभाग के अन्य जिलों से हजारों अभ्यर्थी रेल, जीप, कार और बसों से शनिवार को बीकानेर पहुंचे। जिले में 19,361 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के घंटों बाद तक जयपुर रोड पर वाहनों का जाम लगा रहा। इस कारण से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। बीकानेर में चूरू, हनुमानगढ़ सहित अन्य जिले के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण जिला प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए। वहीं रेलवे की ओर से परीक्षा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

कंगन तक पहन कर नहीं जाने दिया परीक्षा देने।

ड्रेस कोड के कारण परीक्षार्थियों को उतारनी पड़ी जाकेट, कोट आदि।

शार्दूल स्कूल परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी।

रेलवे स्टेशन पर लगी अभ्यर्थियों की भीड़।

80 फीसदी रही उपस्थिति

राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से सीधी भर्ती पटवारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा जिले में 82 केंद्रों पर करवाई गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। पंजीकृत 24,011 अभ्यर्थियों में से 4,650 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंची। परीक्षा एक पारी में दोपहर 12 से 3 बजे तक हुई। जिला समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन हरिप्रसाद पिपरालिया ने बताया कि बीकानेर में परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई।

मोबाइल नेटवर्क रहा बाधित

उधर,शनिवार को शहर में मोबाइल नेटवर्क सेवा भी बाधित रही। हालांकि परीक्षा में नकल पर पाबंदी के लिए जैमर तो केवल परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए थे, लेकिन अन्य क्षेत्रों में भी मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण आमजन परेशान हुए।

जाकेट, कंगन सब उतरे

ड्रेस कोर्ड की अनिवार्यता

परीक्षामें नकल के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया था। अधिकांश ड्रेस कोड में ही परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने मफलर, जाकिट, कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल पहन रखे थे, प्रवेश से पूर्व उनसे यह सामान ले लिया गया। अभ्यर्थियों की सघन जांच के लिए प्रत्येक केंद्र पर चार पुलिसकर्मी तैनात थे। जांच के बाद ही प्रत्येक अभ्यर्थी को संबंधित केंद्र में प्रवेश मिला।

खबरें और भी हैं...