बीकानेर | होमडिलीवरी के लिए बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों
बीकानेर | होमडिलीवरी के लिए बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों नेे ग्रोजीकार्ट नाम का एंड्रायड एप तैयार किया। इस नये मोबाइल एप का इस्तेमाल यूजर 14 फरवरी, रविवार से कर सकेंगे। शनिवार को विधायक डॉ. गोपाल जोशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने संयुक्त रुप से एप का उद्घाटन किया। एप को तैयार करने वाले सेकेंड इयर के छह सदस्यीय टीम में शामिल रोहित उपाध्याय ने बताया कि यूजर नया एप गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इससे घर बैठे किताबें स्टेशनरी सहित घरेलू वस्तुओं का ऑर्डर कर प्राप्त कर सकते है। भावेश व्यास, अभिषेक सारस्वत, ऋषभ कोठारी, विनोद मंगेश्वर एवं राघवेन्द्र सिंह सहित रोहित ने एप तैयार करने का कार्य मनोज , हरदयाल एवं ओमप्रकाश के निर्देशन में किया।
इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाया मोबाइल एप