डोडा पोस्त डिएडीक्शन को लेकर हुई बैठक
बीकानेर | मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को जिले के सभी ब्लॉक सीएमएचओ चिकित्सा अधिकारियों की डोडा पोस्त डिएडीक्शन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र चौधरी ने राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. राकेश गढ़वाल ने डोडा पोस्त के रोगियों के प्रभावी इलाज के तरीके, दवाइयां आदि को लेकर जानकारी दी।