एक दिवसीय कृषक गोष्ठी हुई
बीकानेर | स्वामीकेशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के केंद्रीय कृषि फार्म खारा पर मंगलवार को राष्ट्रीय बीज परियोजना के तहत एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में करीब 50 कृषकों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक बीज डाॅ. रामधन जाट ने कृषकों को बीज का महत्व, फसल का उत्पादन तकनीक भंडारण की जानकारी दी। डॉ. बीएस मिठारवाल ने रबी की फसलों में कीट नियंत्रण के बारे में बताया। बलविंद्रसिंह कंग ने भी विचार व्यक्त किए।