वीडियो कांफ्रेंसिंग पर सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण आज
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान को लेकर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एमजेएसए सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग तथा जलग्रहण क्षेत्र विकास एवं मृदा संरक्षण विभाग के आयुक्त भी उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण में जिला तथा ब्लॉक स्तर पर अभियान के नोडल अधिकारी, जलग्रहण क्षेत्र विकास एवं मृदा संरक्षण विभाग, कृषि, वन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एनालिस्ट कम प्रोग्रामर सूचना सहायक भाग लेंगे। जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग रू में प्रस्तावित कांफ्रेंस में उपस्थित रहेंगे।