रोड लाइटें चालू करवाई जाएं
बीकानेर | रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पिछले काफी समय रोड लाइटें बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के द्वारका प्रसाद पच्चीसिया सचिव विनोद गोयल ने वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको लिमिटेड बीकानेर को पत्र लिखकर मुख्य सड़क पर रोड लाइटों को चालू करवाने की मांग की है।