राजीव गांधी यूथ फैडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी भंग
राजस्थानप्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यकाल पूरे होने पर भंग कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जल्द नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। साथ ही जिन जिलों में जिलाध्यक्षों की का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनकी भी नियुक्ति की जाएगी।