जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
कोलायत | जहरीलापदार्थ पीने वाले युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान पीबीएम में मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। कोलायत पुलिस के अनुसार बीठनोक निवासी देबू सिंह ने बताया कि उसका भाई मांगू सिंह (45) ने 19 जनवरी को जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया था। जहां मांगू सिंह का उपचार चल रहा था। सोमवार देर रात मांगू सिंह ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के भाई देबू सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई है।