आयोजन | शाकद्वीपीय समाज का सूर्य सप्तमी महोत्सव में कार्यक्रम शुरू
शाकद्वीपीयसमाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित सूर्य सप्तमी महोत्सव के तहत मंगलवार को सायं पांच बजे डॉ. नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार में कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि कविता पाठ में 22 कवियों कवयित्रियों ने अपनी कविताओं का पाठ किय। इस अवसर पर मूलचंद सेवग का सम्मान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी शंकर सेवग ने किया। इसी क्रम में बुधवार को सुबह आठ बजे से धरणीधर खेल मैदान पर पैरासेलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में कविता पाठ करते कवि मंच पर उपस्थित अतिथि।