पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • पुष्करणा एकेडमी और कुम्हार क्लब क्वार्टर फाइनल में

पुष्करणा एकेडमी और कुम्हार क्लब क्वार्टर फाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सर्वसमाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले मंगलवार को धरणीधर खेल मैदान में खेले गए। पहले मैच में पुष्करणा एकेडमी ने के.जी.एन क्लब को 17 रनों से हराया। जिसमें अविनाश पुरोहित ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए अविनाश को मैन ऑफ मैच दिया गया। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कुम्हार क्लब ने महेश्वरी इलेवन को 24 रनों से हराया। चार विकेट लेने वाले हेताराम को मैन ऑफ मैच दिया गया। जीत के साथ दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। अंपायर की भूमिका महेन्द्र पुरोहित एवं शकील अहमद ने निभाई। मैच के स्कोरर का काम रामदेव आचार्य किया।

खबरें और भी हैं...