मूकाभिनय में मनीषा और मनोज प्रथम
राजकीयडूंगर महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के तहत मंगलवार को मूकाभिनय, एकाभिनय और एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मूकाभिनय में मनीष नैण एवं मनोज ढाका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हवा सिंह एवं चेतन सरगरा द्वितीय एवं ओंकार सिंह एवं रोहित धामू को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किया गया। एकल गायन में नीतीश मेहरा को प्रथम, रामावतार उपाध्याय द्वितीय एवं अभिषेक वाल्मिकी अजय थोरी को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने सांस्कृतिक गतिविधियों का विद्यार्थी जीवन में महत्व बताया। संयोजक डॉ. शारदा शर्मा और डॉ. राजनारायण व्यास ने संचालन किया।