पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री आजाद क्लब ने किया भूखंड नीलामी का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भीनासरस्थित श्री आजाद क्लब मैदान की जमीन पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे नीलामी पर लोगों एवं खिलाड़ियों ने मंगलवार को विरोध जताया। श्री आजाद क्लब के सचिव भवानीशंकर परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विरोध के बाद नगर निगम द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्लब के आगे के प्लाटों की नीलामी पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी। इस संबंध में क्लब की ओर से शाम को सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद और विधायक से खिलाड़ियों के हित में जमीन को उनके लिए छोड़े जाने की मांग का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...