पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर | बीकानेरदेहात कांग्रेस सेवादल शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर

बीकानेर | बीकानेरदेहात कांग्रेस सेवादल शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीकानेरदेहात कांग्रेस सेवादल शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शनिवार को नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों के बीकानेर आने पर स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। देहात कांग्रेस के मुख्य संगठक प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शंकर पन्नू और देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र सैन गहलोत का स्वागत हल्दी राम की प्यऊ मोड़ पर किया जाएगा। स्वागत रैली का समापन कोठारी हॉस्पिटल स्थित प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के निवास स्थान पर होगा। नवनियुक्त पर मुरली पन्नू, करणी सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह, अकबर, सुरेन्द्र, ओमप्रकाश, जोगेंद्र जोइया, रेखाराम, सलीम, रफीक, मोहम्मद रमजान, नासिर शहजाद , तनवीर, लम्बाराम, हरीराम, राजेश, विमल भाटी, अविनाश, प्रतापसिंह, शिवनारायण, दिनेश, रूपसिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर देहात कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैन गहलोत के बीकानेर आने पर शनिवार को हल्दीराम प्याऊ पर संगठन, सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा स्वागत जाएगा। बिशनाराम सियाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस दिन डूंगर कॉलेज गेट, पब्लिक पार्क एवं नगर निगम चिन्हित जगहों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान होगा। स्वागत रैली का समापन विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के घर पर होगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत आज

खबरें और भी हैं...