पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेटवर्क खराब, नहीं हो रही मोबाइल पर बात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैलो..हैलो..हैलो...। अरे आवाज नहीं रही आपकी। हैलो। ये स्थिति दो दिन से शहर में मोबाइल धारकों के सामने रही है। लोग फोन पर जोर-जोर से चिल्लाते रह जाते लेकिन बात पूरी नहीं हो पा रही है। बीएसएनएएल हो या काेई और संचार कंपनी। सभी की कनेक्टिविटी मोबाइलधारकोें को परेशान कर रही है। कॉल रिसीव होने के बाद भी बात नहीं होने से उनका कॉल दर भी बेकार चली गई। हालांकि दूसर संचार विभाग समस्या से पल्ला झाड़ रहा है। ऐसा नहीं कि एक कंपनी से दूसरे कंपनी के नंबर पर कॉल मिलाने पर ही समस्या रही है। सीओजी प्लान के फोन पर भी बात नहीं हो पा रही है। हालांकि इस समस्या की दूसरी वजह शनिवार को होने वाली पटवार परीक्षा के लिए शहर के 82 परीक्षा केन्द्रों पर लगाए जैमर को मानी जा रही है मगर जिस कंपनी ने जैमर लगाए हैं उसका कहना है कि जैमर की रेंज 140 मीटर रखी गई है। इस जैमर से कनेक्टिविटी से कोई लेना देना नहीं है। वजह कुछ भी हो लेकिन उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। दूसरी बीएसएनएल अधिकारियों का कहना है कि अगर कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है तोे जैमर ही वजह है। एसडीआे बीकानेर बीएसएनएल धीरज कोचर का कहना है कि जेल में जैमर लगा था तो पूरा बीछवाल क्षेत्र प्रभावित हुआ था। उसकी शिकायत आने पर उसकी रेंज कम कराई थी फिर भी उसका असर है। पटवार परीक्षा के लिए एक साथ 82 जैमर लगे हैैं तो इसका असर आना लाजिमी है।

खबरें और भी हैं...