कूटरचित पट्टे बनाने का मामला दर्ज
अपरमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो के आदेश से थाना पुलिस सदर बीकानेर में गोविंद डूडी एडवोकेट एवं जेगला के शिवप्रताप, गोरधन राम, बनवारी लाल, जगदीश, राजकुमार, गंगाविशन, प्रह्लाद के विरुद्ध फूला राम बिश्नोई गांव जेगला हाल पटेलनगर के परिवाद पर चार फर्जी पट्टे बनाकर न्यायालय में पेश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। परिवाद के अनुसार आरोप है कि न्यायालय एडीएम प्रशासन बीकानेर में एक पंचायत निगरानी जैरकार है। उक्त निगरानी का निर्णय प्रभावित कराने की नीयत से आठों अभियुक्तों ने 30 वर्ष पहले की तारीखें अंकित करके ग्राम पंचायत देसलसर के तत्कालीन सरपंच स्व भैराराम के फर्जी हस्ताक्षरों से चार फर्जी आवासीय पट्टे किसना राम, उदा राम, लिख मा राम माम राज के नाम से बनाए और उनकी फोटो प्रतियां न्यायालय में पेश की। परिवाद की सुनवाई के बाद एसीजेएम संख्या दो ने सदर थानाधिकारी को अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया।