बीकानेर | सार्दुलगंजके बी-134 में युवाम इंस्टीट्यूट के नये परिसर
बीकानेर | सार्दुलगंजके बी-134 में युवाम इंस्टीट्यूट के नये परिसर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केन्द्र के आर.के सेठिया एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम अधीक्षण अभियंता रमेश मीणा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर नये परिसर का उद्घाटन किया। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए रमेश मीणा ने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में काम करना चाहिए। आर.के सेठिया ने कहा कि छात्र लक्ष्य निर्धारित कर उसकी तैयारियों में जुटे। संस्था के निदेशक राकेश कुमार, फैकल्टी के अवनीश बिश्नोई एवं प्रबंधक मदन लाल ने छात्रों को भविष्य में आने वाली विभिन्न सरकारी नौकरियों की जानकारी दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक मनफूल सिंह एवं जुही कश्यप ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश पुरोहित ने किया।
युवाम के नए परिसर का उद्घाटन