बीकानेर | आस्थाकंप्यूटर की ओर से राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड
बीकानेर | आस्थाकंप्यूटर की ओर से राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत कंप्यूटर में महिलाओं की दक्षता के लिए आर.एस.सी.आई.टी कोर्स की शुरूआत शुक्रवार को दम्माणी चौक पर की गई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. गोपाल जोशी एवं डॉ. सुभाष थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. जोशी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोर्स महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षण सामग्री दी। डॉ. सुभाष चंद्र ने महिलाओं एवं छात्राओं को कोर्स की उपयोगिता के बारे में बताया संस्था के निदेशक महेन्द्र व्यास ने बताया कि सभी उम्मीदवारों का चयन महिला बाल विकास विभाग द्वारा मैरिट के आधार पर किया गया है। कोर्स तीन माह तक चलेगा। मंच का संचालन वेद व्यास ने किया।
महिलाओं के लिए कंप्यूटर कोर्स शुरू