बीकानेर | भाजपागंगाशहर मंडल के उपाध्यक्ष नारायणराम चौहान ने नगर
बीकानेर | भाजपागंगाशहर मंडल के उपाध्यक्ष नारायणराम चौहान ने नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा को ज्ञापन देकर गंगाशहर गोचर भूमि पर बने ट्रीटमेंट प्लांट को खाली करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि ट्रीटमेंट प्लांट पूरी से तरह से गंदे पानी से भर गया है और ओवरफ्लो होने लगा है। इससे जमीन खराब होने के साथ ही यहां पर चरने वाले पशुओं की जान को भी खतरा रहता है।
समय रहते इस पानी को घास आदि लगाने सिंचाई के काम में नहीं लिया गया तो बारिश के मौसम में हालात और विकट हो जाएंगे।
ट्रीटमेंट प्लांट खाली हो