बीकानेर | रानीबाजार स्थित बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में
बीकानेर | रानीबाजार स्थित बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि पार्षद नंदलाल जावा आरएसवी ग्रुप के संस्थापक राम नारायण स्वामी थे। अतिथियों ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों से स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थियों मनोरंजक, शिक्षाप्रद, देशभक्ति एवं लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वच्छ भारत पर नाटक की खूब सराहना की। वार्षिक परीक्षा में पहल, दूसरा और तीसरा स्थापन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
वार्षिकोत्सव में झूमे बच्चे