बीकानेर | अखिलविश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा सात
बीकानेर | अखिलविश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा सात अक्टूबर 15 को संपन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार 14 फरवरी को गायत्री शक्ति पीठ पर सुबह 11 बजे वितरित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि संवित् सोमगिरि महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भू वैज्ञानिक राजू राम सारस्वत एवं अध्यक्ष चिन्मयानंद होंगे। यह जानकारी जिला संयोजक मुकेश व्यास ने दी।
पुरस्कार वितरण आज