बीकानेर | इंडियनमुस्लिम यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित नागौरी तेली समाज
बीकानेर | इंडियनमुस्लिम यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित नागौरी तेली समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उप महापौर मो हारून राठौड़ ने किया। पहला मैच यूनिटी टीम ने बीकानेर रायल से जीत लिया। दूसरा मैच में बी सी सी टीम ने कोबरा किंग टीम को हराया। मो इस्माइल गौरी ने बताया कि कार्यक्रम में यशपाल गहलोत, मजीद खोखर, इकबाल समेजा, उमरदराज, रहमत अली आदि सहित गणमान्य शामिल थे।
क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू