पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के

बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | डेजर्टशाइन क्रिकेट एकेडमी एवं संजय हर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही सर्वसमाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार सुबह 11 बजे से श्रीसेन समाज और गुरु जम्भेश्वर क्लब बिश्नोई समाज के बीच धरणीधर मैदान में खेला जाएगा।

आयोजन सचिव गिरीराज पुरोहित ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में श्रीसेन समाज ने कुम्हार समाज को 10 रनों से हराया। मैच का मैन ऑफ मैच गणेश मारू को दिया गया। जबकि दूसरा मुकाबला गुरु जम्भेश्वर क्लब बिश्नोई समाज और जैन फाउंडेशन के बीच खेला गया। गुरु जम्भेश्वर क्लब बिश्नोई समाज ने सात विकेट से मैच में जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच राजकुमार बेनीवाल को दिया गया। सेमीफाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका प्रकाश चूरा, राजकुमार सैनी सुनील आचार्य ने निभाई और स्काेरर का कार्य देवकिशन गिरी ने किया।

श्रीसेन समाज और गुरु जम्भेश्वर क्लब बिश्नोई समाज के बीच फाइनल आज

खबरें और भी हैं...