बीकानेर | सादुलपब्लिक स्कूल केे 1944 से 1982 वर्ष तक
बीकानेर | सादुलपब्लिक स्कूल केे 1944 से 1982 वर्ष तक केे बैच केे छात्रों का एल्युमनी मीट रविवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र वीर चक्र विजेता निवर्तमान ब्रिगेडियर जगमाल सिंह होंगे। एसपीएसएए के अध्यक्ष डॉ. एस.एन हर्ष ने बताया कि मीट कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। कार्यक्रम के लिए स्कूल परिसर में सफाई एवं सजावट का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 70 साल पुराने चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों के बीच डॉ. अजीत सिंह राठौड़ द्वारा एकत्रित की गई दुर्लभ चित्र भी होंगे।
सादुल पब्लिक स्कूल की एल्युमनी मीट कल